🔥 TRENDING दिवाली पर पीपलरावां पुलिस थाने में शही... Sonia Gandhi to Release Memoir on Nov... Pakistan Captain Farhan Yousuf Praises... Delhi's Air Quality Hits 441 AQI After... Nvidia CEO Jensen Huang Admits Affair,... Minister Rajnath Singh Highlights Sold...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर: दिवाली पर थाना शाहाबाद का विशेष महिला सुरक्षा दल मुस्तैद, बाजारों मे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार भ्रमण

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 09 Nov 2026, 08:00 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला सुरक्षा दल ने महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा कहां बेखौफ होकर करें खरीदारी

चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर: दिवाली पर थाना शाहाबाद का विशेष महिला सुरक्षा दल मुस्तैद, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार भ्रमण


शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहाबाद (रामपुर)। आगामी दिवाली त्यौहार के दृष्टिगत थाना शाहाबाद (जनपद रामपुर) क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष महिला सुरक्षा दल लगातार नगर में भ्रमणशील है। त्यौहारों की चहल-पहल के बीच भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुख्ता करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट पर है।
​विशेष महिला सुरक्षा दल ने नगर के मुख्य बाजार, बजरंगी चौक, बिलारी चौराहा एवं रामपुर चौराहा सहित सभी प्रमुख स्थलों और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर सघन पैदल गश्त की। भ्रमण के दौरान टीम ने खरीदारी करने आईं महिलाओं और बालिकाओं से प्रत्यक्ष संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कराते हुए सुरक्षा का अटूट भरोसा दिलाया।
​सुरक्षा दल में तैनात पुलिस टीम:
​महिला उपनिरीक्षक: कंचन धामा
​महिला कांस्टेबल: अबरिशा
​महिला कांस्टेबल: मेघा कर्णवाल
​गश्त के दौरान टीम ने महिलाओं को आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। महिला सुरक्षा दल नगर में लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है ताकि नागरिक निर्भय होकर त्यौहार मना सकें।
📲Get App