🔥 TRENDING अजय नारायण यादव को भारतीय पुलिस सेवा (... સુરતમાં ખરીદી કરવા આવેલા વૃદ્ધાનું ૨.૬... वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, कई ल... ગૌવંશ ચોરી કરતી ગેંગના ૧૨ ગુનાના હિસ્ટ... Chandigarh Team Raids Jalandhar Fertil... સચિન GIDC પોલીસે 20 કલાકની જહેમત બાદ ગ...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चूरू: चुनावी रंजिश में पिता ने बेटे-बहू को गाड़ी से कुचला, दो की मौत
Crime

चूरू: चुनावी रंजिश में पिता ने बेटे-बहू को गाड़ी से कुचला, दो की मौत

✍️ Reporter: Anil Jakhar 🗓 14 Oct 2026, 05:24 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चूरू जिले के तारानगर तहसील के चंगोई गांव में चुनावी रंजिश के चलते एक पिता पर अपने बेटे और बहू को गाड़ी से कुचलकर मारने का आरोप लगा है। इस दोहरी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

चूरूः पंचायत चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू को बोलेरो से कुचला, दोनों की मौत

राजस्थान के चूरू जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। तारानगर तहसील के चंगोई मिखाला गांव में पंचायत चुनाव लड़ने की जिद में एक पिता पर अपने ही बेटे और बहू की बोलेरो से कुचलकर हत्या करने का आरोप है। घटना मंगलवार देर रात करीब 12:50 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी रामचंद्र जाट सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, जबकि उसका इकलौता बेटा रविंद्र (40) और बहू महिंद्रा (35) उसे चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था।

मंगलवार रात भी पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद तीनों धर्मकांटे पर पहुंचे, जहां एक बार फिर विवाद हो गया। वहां से रविंद्र और महिंद्रा लौट रहे थे, तभी आरोप है कि रामचंद्र बोलेरो लेकर पीछे से आया और दोनों को कुचल दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव तारानगर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

मृतक दंपती की 11 वर्षीय बेटी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और रविंद्र की मां बेसुध बताई जा रही हैं।
📲Get App