🔥 TRENDING Rajasthan Panchayat Election: Results... एआई से बनाई फर्जी वीडियो के जरिए ऑनलाइ... ससुर-बहू ने आधी रात को स्कूटी पर सवारी... ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में सड़क निर्म... ससुर-बहू ने आधी रात को स्कूटी पर सवारी... વડોદરા જિલ્લામાં શિનોર ગામમાં સરદાર વલ...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

चाणक्यपुरी में गोवा निवास के नवीनीकृत भवन का भव्य उद्घाटन, गोवा की संस्कृति और परंपराओं का बनेगा प्रतीक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Oct 2026, 07:43 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद और गोवा सरकार के मंत्री दिगंबर वी. कामत समेत कई गणमान्यजन रहे मौजूद; गोवा की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में गोवा निवास के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन किया गया। यह भवन गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विशिष्ट पहचान का प्रतीक है। नवीनीकरण के बाद यह भवन न केवल गोवा की सांस्कृतिक पहचान को नई गरिमा प्रदान करेगा, बल्कि दिल्ली और गोवा के बीच संबंधों को भी और मजबूत बनाएगा। इस अवसर पर कहा गया कि गोवा निवास दिल्ली और गोवा के बीच आत्मीय संबंधों, प्रशासनिक समन्वय तथा आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में गोवा की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, गोवा सरकार के मंत्री दिगंबर वी. कामत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोवा के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
📲Get App