🔥 ट्रेंडिंग राष्ट्रपति की हिमाचल यात्रा के बाद दिल... उत्तarakhand की उद्योग‑मित्र नीतियों स... उत्तarakhand के मुख्यमंत्री धामी ने ना... उत्तarakhand में 29,000 से अधिक नई MSM... दिल्ली में स्वास्थ्य, एक्साइज और ट्रां... नर्सिंग शिक्षणाला बळकटी, 23 परिचर्या म...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बयाना: माली की कुईया में छत पर तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम मौके पर

✍️ रिपोर्टर: Punya Lawaniya 🗓 08 अक्टू. 2026, 10:58 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बयाना के माली की कुईया मोहल्ले में एक जंगली जानवर के घर की छत पर बैठने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और निगरानी शुरू कर दी है।

बयाना शहर के माली की कुईया मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर की छत पर तेंदुआ बैठने की सूचना मिली। इस जंगली जानवर की मौजूदगी से पूरे मोहल्ले में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही घर के लोग घबराकर अंदर चले गए और गेट बंद कर लिया।

सूचना पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हो गईं। रेज़र पवन विधूड़ी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम, ASP रामगोपाल बसवाल, CO देवेंद्र जाखड़ और SHO रामगिलास गुर्जर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने अंधेरा होने के बावजूद तेंदुए के पगमार्क तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जंगली जानवर मकान की छत से सटे खाली प्लॉट के रास्ते झाड़ियों में निकल गया। हालांकि, तेंदुए की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वन विभाग की टीम फिलहाल मौके पर ही मौजूद रहकर निगरानी रखेगी। यह मामला बयाना-ब्रह्मबाद मार्ग स्थित माली की कुईया मोहल्ले का है।
📲Get App