🔥 TRENDING त्र्यंबकेश्वर मंदिर दोन महिने भाविकांस... સુરતમાં શેર ટ્રેડિંગમાં છેતરપિંડી: અમદ... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पर... ઈચ્છાપોર: 8 વર્ષની બાળકી પર દુષ્કર્મ બ... 10 अक्टूबर से रामलीला शुरू लक्ष्मण मूर... हजारीबाग की कराली ग्राम पंचायत 'टीबी म...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बयाना: माली की कुईया में छत पर तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम मौके पर

✍️ Reporter: Punya Lawaniya 🗓 08 Oct 2026, 10:58 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बयाना के माली की कुईया मोहल्ले में एक जंगली जानवर के घर की छत पर बैठने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और निगरानी शुरू कर दी है।

बयाना शहर के माली की कुईया मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर की छत पर तेंदुआ बैठने की सूचना मिली। इस जंगली जानवर की मौजूदगी से पूरे मोहल्ले में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही घर के लोग घबराकर अंदर चले गए और गेट बंद कर लिया।

सूचना पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हो गईं। रेज़र पवन विधूड़ी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम, ASP रामगोपाल बसवाल, CO देवेंद्र जाखड़ और SHO रामगिलास गुर्जर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने अंधेरा होने के बावजूद तेंदुए के पगमार्क तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जंगली जानवर मकान की छत से सटे खाली प्लॉट के रास्ते झाड़ियों में निकल गया। हालांकि, तेंदुए की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वन विभाग की टीम फिलहाल मौके पर ही मौजूद रहकर निगरानी रखेगी। यह मामला बयाना-ब्रह्मबाद मार्ग स्थित माली की कुईया मोहल्ले का है।
📲Get App