🔥 TRENDING రూ.25 లక్షల చొప్పున ఎక్స్‌గ్రేషియా చెల... અમરેલી‑બાબરા માર્ગ પર પુલનું કામ ધીમું... Goa State Announces Weekly Lottery Res... Ponda to Host 24/7 Wildlife Transit Tr... NSE IPO Subscribed 5.7 Times; QIBs Dri... Actor Sonu Sood visits flood‑hit Begus...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बेऊर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पैठानी नत्थूपुर मुसहरी स्थित खेत से एक शव को बरामद किया
Crime

बेऊर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पैठानी नत्थूपुर मुसहरी स्थित खेत से एक शव को बरामद किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Sep 2026, 09:16 AM 👁 34
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेऊर थाना कि पुलिस ने पैठानी नत्थूपुर मुसहरी स्थित खेत से तीन दिन से लापता एक व्यक्ति के शव को बरामद किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया

फुलवारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


तीन दिन से लापता जलेबी मांझी का खेत के पानी में मिला शव

फुलवारी शरीफ. पुलिस अनुमंडल के बेऊर थाना क्षेत्र

के पैठानी नत्थूपुर गांव स्थित मुसहरी के पीछे खेत में भरे पानी से शनिवार


को एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान नत्थूपुर मुसहरी निवासी जलेबी मांझी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जलेबी मांझी पिछले तीन दिनों से लापता था. परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था. शनिवार को खेत के पानी में शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

ग्रामीणों के अनुसार, खेत में पानी के बीच शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. शव की पहचान जलेबी मांझी के रूप में होते ही उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना मिलने पर बेउर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने जलेबी मांझी की मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई है. परिवार के लोगों का आरोप है कि जलेबी मांझी की हत्या करने के बाद शव को खेत के पानी में फेंका गया है. परिजनों ने शरीर को जलाने या नुकसान पहुंचाने के लिए तेजाब के इस्तेमाल की आशंका भी जताई है. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शव को मौके से कब्जे में लेने के बाद परिवार के लोगों
📲Get App