🔥 TRENDING 26 नवंबर 2026 को कृष्णभान भाई का जन्मद... Barkatullah University patents portabl... कोटा पुलिस में ₹1 करोड़ से अधिक की गड़... સારી કોલિટી અનુકૂળ તાપમાન, વિપુલ જૈવવિવિધતા અને દે... खेलो इंडिया स्पर्धेच्या पार्श्वभूमीवर...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बुढ़ार कॉलेज तिराहे पर खंभे से टकराकर धू.धू कर जली कार चालक ने कूदकर बचाई जान

✍️ Reporter: Brijesh Kumar Lodhi 🗓 29 Nov 2026, 11:07 AM 👁 33
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज तिराहे पर 28 और 29 नवंबर 2026 की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा सामने आया। बताया जा रहा है कि स्टंटबाजी के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धू धू कर जलने लगा
पांच बार बचा वाहन छठी बार बिगड़ा संतुलन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक चौराहे पर कार को बार-बार घुमाकर स्टंट कर रहा था शुरुआती पांच प्रयासों में वाहन नियंत्रण में रहा लेकिन छठी बार कार का संतुलन बिगड़ गयाऔर वह तेज रफ्तार में सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी टक्कर के बाद कार में आग लग गई
चालक ने कूदकर बचाई जान
कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से बाहर छलांग लगा दी जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ार पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस जवानों ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए आग बुझाने में सहयोग किया और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की
📲Get App