🔥 TRENDING ખેડા જિલ્લા કાર્યાલય 'શ્રી કમલમ' ખાતે... થરાદમાં સ્વિફ્ટ ગાડી વાળાએ સ્ટેરિંગ પર... Kerala VACB Sets Up Special Team to Pr... Velavan Senthilkumar Advances to Londo... Delhi Police Arrest Two in Counterfeit... Rain Threat Looms Over Wellington Ahea...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बूढ़ी बावल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 425 किलो दूषित कलाकंद सहित 625 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 06 Nov 2026, 03:27 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*बूढ़ी बावल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 425 किलो दूषित कलाकंद सहित 625 किलो खाद्य सामग्री नष्ट*

*कलाकंद में मिली मरी हुई मक्खियां और फफूंद, क्रीम में भी पाई गई फफूंद*

खैरथल हीरालाल भूरानी

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गत दिवस जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देशानुसार बूढ़ी बावल (कोटकासिम) क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 425 किलो दूषित कलाकंद, 150 किलो मिश्रित दूध तथा करीब 50 किलो फफूंद लगी क्रीम मौके पर ही नष्ट करवाई।
नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग हेमंत यादव ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बूढ़ी बावल मुख्य बाजार स्थित मैसर्स लीलाराम एवं विकास के गोदाम का निरीक्षण किया। गोदाम के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई। मौके पर तैयार किए जा रहे कलाकंद में मरी हुई मक्खियां एवं फफूंद मिली। इसके अलावा करीब 50 किलो क्रीम में फफूंद तथा लगभग 150 किलो दूध खट्टा एवं दूषित अवस्था में पाया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से सभी खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए। वहीं, जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए करीब 425 किलो कलाकंद, 150 किलो मिश्रित दूध एवं 50 किलो क्रीम को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। प्रयोगशाला से नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता, मनीष शर्मा एवं सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
📲Get App