🔥 TRENDING Ujjain woman breaks down at Collectora... मोरथला में टेक्टर व मोटरसाइकल की टक्कर... પોલીસના જણાવ્યા અનુસાર, આ અકસ્માત ગંગો... અધિકારીઓના જણાવ્યા અનુસાર, આ ઘટના અમૃત... Committed to working with dedication f... Committed to working with dedication f...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी ने बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Weather

बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी ने बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Sep 2026, 08:12 AM 👁 108
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कृष्ण जोशी ने बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया साथ ही नाव कि भी व्यवस्था किया गया

बाढ़ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अनुमंडल कार्यालय (आपदा प्रबंधन शाखा) बाढ़, पटना।

सुश्री कृष्णा जोशी, अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा बाढ़ प्रभावित अंचलों मोकामा के कसहा दियारा पंचायत के विभिन्न ग्रामों का स्थलीय भ्रमण किया गया तथा उन प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित जनसंख्या के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई केंद्र का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को मुहैया कराए जाने वाले खाने की गुणवत्ता की जांच की गई एवं उन्हें समय पर भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ हीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरांची को निर्देशित कर प्रभावित ग्रामों में आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सा कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रभावित जनसंख्या के लिए किए गए नाव की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। वहीं बख्तियारपुर अंचल अंतर्गत दो स्थानों पर चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई केंद्र का भी निरीक्षण किया गया तथा ग्राम बेनीपुर में भी प्रभावित जनसंख्या के विस्थापित परिवारों के लिए अंचल अधिकारी बख्तियारपुर को निर्देशित आज से सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन कराया जा रहा है। इसके अलावे बख्तियारपुर अंचल के सभी पांचों दियारा क्षेत्र में कुल 21 सरकारी नावों का परिचालन कराया जा रहा है साथ हीं परिचालित सभी नावों पर एक एक आपदा मित्र की प्रतिनियुक्ति भी किया गया है, जिसकी मॉनिटरिंग अनुमंडल स्तर से की जा रही है। इसके अलावे बख्तियारपुर अंचल अंतर्गत प्रभावित पंचायतों के ग्रामों में आज से पॉलीथिन शीट का वितरण कराया जा रहा है।
इसी प्रकार अथमलगोला एवं बाढ़ अंचल अंतर्गत पूर्व से संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र का भी निरीक्षण किया गया इन दोनों अंचलों में सभी प्रभावित परिवारों के बीच ससमय भोजन कराया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है। सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देशित कर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी नगर क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग कराया गया है और आमजन के सुरक्षा के दृष्टिकोण से चेतावनी का बैनर भी लगाया गया है तथा सभी अंचलों में *माइकिंग कराया जा रहा है कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा नदी में स्नान नहीं करने जाएं यदि जाएं भी तो बैरिकेडिंग के अंदर हीं स्नान करें।* सभी अंचल अंतर्गत संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र में शरण लिए हुए परिवारों के मवेशियों के लिए पशुचारा की व्यवस्था भी कराया गया है तथा विस्थापित पशुपालकों को उनके आवश्यकता के अनुसार पशुचारा का वितरण किया जा रहा है।
📲Get App