🔥 ट्रेंडिंग જામનગરમાં જિઓ પ્લેટફોર્મ્સ IPO માટે રો... बीदर: वन विभाग में दिहाड़ी मजदूरों के... सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी प्रोजेक्ट के 84%... खगड़िया में न्यू मून युवा स्टार क्लब आ... सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कर्ज़दारों... કેન્દ્રિય ગૃહ અને સહકાર મંત્રી અમિતભાઈ...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बड़वानी में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, कलेक्टर-एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 22 अक्टू. 2026, 05:08 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

21 अक्टूबर को बड़वानी के डीआरपी लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जनप्रतिनिधियों ने देश की रक्षा में शहीद हुए अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को याद किया।

देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए 21 अक्टूबर को बड़वानी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़वानी स्थित डीआरपी लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों एवं शहीदों के परिजनों ने वीर जवानों को नमन किया।

दरअसल, 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले का सामना करते हुए भारतीय पुलिस के जवानों ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हीं वीर जवानों की शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

बड़वानी पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, कलेक्टर जयति सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पुलिस जवानों ने परेड कर शहीदों को सलामी दी। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।
📲Get App