🔥 TRENDING Kerala thrash Odisha by innings in Ran... DRI Nabs Five Suspects in Gold Smuggli... Kerala farmer switches from rubber to... Secretary Sanjay Jaju directs Telangan... Six detained after intra‑Congress fact... Indian Aspirants to UK Universities Ad...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बड़वानी में भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 21 Oct 2026, 11:39 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बड़वानी के रक्षित केंद्र में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया और 154 शहीद पुलिसकर्मीयों की नामावली का वाचन किया गया।

बड़वानी, 21 अक्टूबर 2026: कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर पुलिस शहीदों की स्मृति में बुधवार को पुलिस लाइन बड़वानी स्थित रक्षित केंद्र में पुलिस स्मृति दिवस का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिस कर्मियों को शहीद परेड आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने विगत एक वर्ष (01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026) के दौरान देशभर में कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए 154 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों (जिनमें मध्य प्रदेश के 09 जवान शामिल हैं) की नामावली का ससम्मान वाचन किया। तत्पश्चात शहीद स्मारक पर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं जवानों ने दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को नमन किया।

इस गरिमामय अवसर पर उपस्थित शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर ससम्मान सम्मानित किया गया तथा उनके त्याग व अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख क्षेत्र के हॉट-स्प्रिंग इलाके में चीनी सेना के हमले के दौरान 10 वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे, जिनकी स्मृति में प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री रोहित अलावा, एसडीओपी राजपुर श्री बी.एल. अटोदे, डीएसपी (अजाक) श्रीमती निलेश्वरी डावर, डीएसपी (महिला सुरक्षा) श्री कैलाश चौहान, तहसीलदार श्री राहुल सोलंकी, रक्षित निरीक्षक श्री गजेंद्र निगवाल, सूबेदार श्रीमती अलका वास्केल व सुश्री उषा सिसोदिया सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App