🔥 TRENDING શાકભાજી નીઆડમાવિદેશીદારુનીહેરાફેરીનો પ... Man and Brothers Beaten in West Bengal... West Bengal Police Encounter: Man Accu... Sayan માં ઉત્તર ભારતીય સમુદાયએ છઠનો તહ... BJP Worker Dies After Intervening in W... Anand Mahindra Calls Rajgir a Tourism...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

बड़ौद में भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती व जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Govardhan 🗓 15 Nov 2026, 09:02 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बड़ौद के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगीत, पूजा‑अर्चना और विभिन्न विद्वानों के उद्बोधन के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।

रविवार, 15 नवंबर 2026 को बड़ौद विकासखंड की कक्षा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बड़ौद में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (CMCLDP) के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के गायन से हुई, उसके बाद प्रेरणा गीत और प्रार्थना के साथ कक्षा का शुभारंभ हुआ।

इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारत माता की पूजा‑अर्चना सहित विशेष कार्यक्रम का आरंभ किया गया। अतिथि स्वागत गीत अंतर मालवीय ने, प्रेरणा गीत कृष्णपाल ने तथा अमृत वचन दिलीप सिंह ने प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि श्री रामनारायण जी देवड़ा ने उद्बोधन में 1857 की क्रांति, नरम दल व गरम दल के नेताओं के योगदान तथा स्वामी विवेकानंद, भगवान बिरसा मुंडा, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

अधिवक्ता श्री अंकित जी गर्ग ने ब्रिटिश शासनकाल में आदिवासी समाज पर अत्याचार और ईसाई मिशनरियों के धर्म परिवर्तन प्रयासों का उल्लेख किया, तथा बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारी के रूप में प्रस्तुत किया। गोकुल सिंह जी ने भी बिरसा मुंडा के संघर्ष और अंग्रेजी शासन के प्रति चुनौती को रेखांकित किया।

ब्लॉक समन्वयक महोदय ने महापुरुषों की जयंती के महत्व पर बल दिया और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों का पालन करने का आग्रह किया। अंत में परामर्शदाता श्री राजेंद्र सिंह लववंशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम एवं कक्षा का समापन हुआ।
📲Get App