🔥 ट्रेंडिंग छतरपुर के जहर रोड पर बुक डिपो में लगी... इंदौर में प्रदूषण का उछाल, स्वच्छता का... Kya ek gaon Ka Pradhan yah sab nahin b... लखनऊ के पीजीआई पटाखा बाजार में 8 नवंबर... अनूपपुर में बस‑पिकअप टक्कर, सड़क हादसा *“ ಬೀದರ ಜಿಲ್ಲಾ ಪೊಲೀಸ್, ಮನ್ನಾಏಖೇಳ್ಳಿ ಪೊ...
09 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बड़ी खबर: सोता रहा प्रशासन, आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! दो माह के मासूम समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

✍️ रिपोर्टर: Manmohan 🗓 09 नव. 2026, 12:15 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🔴 बड़ी खबर: सोता रहा प्रशासन, आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! दो माह के मासूम समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

कटनी जिले के बरही क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखते ही देखते मातम में बदल गई खुशियां; आखिर हादसे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कहां थी?

एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो माह के मासूम बच्चे सहित छह लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, तभी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इमारत में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं? समय रहते सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन मदद उपलब्ध होती तो क्या इतनी बड़ी त्रासदी को रोका जा सकता था?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसी घटनाओं के बाद ही प्रशासन क्यों जागता है? क्या जिम्मेदार विभाग इमारतों की अग्नि सुरक्षा की नियमित जांच करते हैं या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाता है?

एक मासूम सहित छह जिंदगियों का यूं खत्म हो जाना पूरमाज के लिए गहरा दुख और चिंता का विषय है।

जनता की मांग है कि घटना की निष्पक्ष जांच हो, लापरवाही सामने आए तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

📍 रिपोर्ट: Need
📲Get App