🔥 TRENDING નેપાળમાં બુઢી ગંડકી નદીમાં ભયાનક ફ્લેશ... पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026... विनय रणोटे ने 'अग्निपथ' योजना के विरोध... शंकरगढ़ में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ,... शिवपुरी: मुद्रा योजना के सहारे अमन मित... આનંદ એલ. સી .બી . ની મોટી કાર્યવાહી નવ...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बीदर में भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ दुर्गा दौड पथसंचलन

✍️ Reporter: Basavaraj pujari 🗓 11 Oct 2026, 08:42 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बीदर शहर में श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान द्वारा नवरत्रोत्सव के अवसर पर दुर्गा दौड पथसंचलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

बीदर: श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान की ओर से नवरत्रोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को शहर में दुर्गा दौड पथसंचलन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस पथसंचलन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

यह पथसंचलन जेएससीओएम कार्यालय के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ और एसबीएच कॉलोनी, शिव मंदिर, राघवेंद्र मंदिर, गणेश मैदान, शिवाजी वृत्त, रेलवे स्टेशन के हनुमान मंदिर मार्ग से होते हुए मोहन मार्केट के श्री पांडुरंग मंदिर में समाप्त हुआ। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर पथसंचलन का स्वागत किया।

संभाजीराव भिडे गुरुजी के मार्गदर्शन में प्रतापसिंह साळुंखे और विठ्ठलराव साटे के नेतृत्व में आयोजित इस पथसंचलन में सैकड़ों लोग सफ़ेद वस्त्र, सफ़ेद टोपी और केसरिया शाल धारण कर भगवा ध्वज के साथ अनुशासित ढंग से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान 'जय भारत माता की', 'जय भवानी, जय शिवाजी' के नारे गूंजते रहे।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष वीरशेट्टी ख्यामा, अमित चिंचोली, कृष्ण महाराज, रवि किरण होन्ना, गोरखनाथ गौड़ी, शिवाजीराव बाचेपल्ली, शंकर ख्यामा, अनुराग, महादेव पाटील, विश्वनाथ उप्पे, गुरुनाथ और मचेंद्र सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस पथसंचलन में भाग लिया। नवरत्रोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में नौ दिनों तक विभिन्न स्थानों से दुर्गा दौड का आयोजन किया जा रहा है।
📲Get App