🔥 TRENDING आळंदीत सायंकाळपासून रिमझिम पावसाची हजे... Odisha Assembly Adjourns Monsoon Sessi... Supreme Court Grants Relief on CBSE Cl... AP Minister Dismisses Congress' Vote T... APGEA Urges Immediate Suspension of Pr... 43 litres of hash oil worth over ₹5 cr...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर होगा मंथन, संगठन के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से बैठक में शामिल होने की अपील
Religion

बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर होगा मंथन, संगठन के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से बैठक में शामिल होने की अपील

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 08 Aug 2026, 06:16 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा को लेकर 11 अगस्त को होगी विशाल बैठक

झांसी। युवा बुंदेलखंड संगठन द्वारा परिचय एवं बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा को लेकर एक विशाल बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में संगठन के सदस्यों सहित क्षेत्र के सभी भाइयों से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। बैठक 11 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे सिद्धेश्वर गार्डन, ग्वालियर रोड, झांसी में आयोजित होगी। बैठक में बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने सभी संगठन सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

आयोजक: बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति
संरक्षक: मा. पं. संजीव श्रृंगीऋषि, युवा बुंदेलखंड संगठन
अध्यक्ष: सत्यम महाराज, युवा बुंदेलखंड संगठन
संयोजक: बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति
📲Get App