🔥 TRENDING बहराइच: हुजूरपुर क्षेत्र में सरकारी जम... ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹ... टांडा जंक्शन में नई पुल निर्माण और राश... Man dies in Kerala after two-wheeler h... Hanuman Ji Ritual Observed in Panipat... Kerala government shields two vigilanc...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बांदीकुई थाना पुलिस की कार्रवाई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित शेष आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 25 Oct 2026, 05:05 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बांदीकुई थाना पुलिस की कार्रवाई

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित शेष आरोपी गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में बांदीकुई थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित शेष आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी बांदीकुई श्री लक्ष्मीकांत शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी जहीर अब्बास पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, दिनांक 21 सितंबर 2026 को परिवादी मुकेश कुमार जांगिड़ पुत्र रामजीलाल जांगिड़, उम्र 45 वर्ष, निवासी फुलेला, थाना बसवा, जिला दौसा ने बांदीकुई थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट में बताया कि 25 अगस्त 2026 को उसने अपनी हीरो होंडा सीडी डॉन मोटरसाइकिल, हीरो एचएफ डीलक्स, रजिस्ट्रेशन नंबर RJ14SC5624, रेलवे कॉलोनी बांदीकुई स्थित रेलवे क्वार्टर नंबर 232 में खड़ी की थी और ट्रेन से जयपुर चला गया था। शाम को वापस आने पर मोटरसाइकिल निर्धारित स्थान पर नहीं मिली।

इस रिपोर्ट पर पुलिस थाना बांदीकुई में एफआईआर नंबर 459/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पहले दो आरोपी गिरफ्तार, अब तीसरा आरोपी पकड़ा

पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी निखिल पोसवाल उर्फ पप्पला एवं नितेश कुमार मीणा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और अनुसंधान के दौरान शेष वांछित आरोपी उदय सिंह माल पुत्र गिर्राज प्रसाद माल, उम्र 33 वर्ष, निवासी श्यालावास कोठीन, थाना बांदीकुई, जिला दौसा का नाम सामने आया।

पुलिस ने तलाश के बाद 24 अक्टूबर 2026 को आरोपी उदय सिंह माल को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में चोरी की मोटरसाइकिल पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद की जा चुकी थी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. श्री कुसुम शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक, थाना बांदीकुई, जिला दौसा।
2. श्री जमशेद, हेड कांस्टेबल नंबर 167, थाना बांदीकुई, जिला दौसा।
3. श्री मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल नंबर 143, थाना बांदीकुई, जिला दौसा।
4. श्री योगेश, कांस्टेबल नंबर 1123, थाना बांदीकुई, जिला दौसा।
5. श्री महेंद्र सिंह, कांस्टेबल नंबर 503, थाना बांदीकुई, जिला दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ
जिला दौसा पुलिस हिन्दी भाषा में
📲Get App