🔥 TRENDING અમદાવાદ: બહેરામપુરા સરકારી આવાસ યોજનામ... MH CET Law 5-Year Counselling Registra... Latur School Founder‑Principal Arreste... Nanded District Bans Industrial Use of... V-Bazaar Expands Uttar Pradesh Footpri... Opposition MPs Board Buses for Rajghat...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

बेतिया टी बि मुक्त भारत अभियान के तहत जोश टीम के साथ राष्ट्रीय शुभारंभ

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 08 Oct 2026, 07:30 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया टी बि मुक्त भारत अभियान के तहत जोश टीमों के प्रथम चरण जोश टीम के साथ राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट



बेतिया टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश’ टीमों के प्रथम चरण जोश टीम के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को पश्चिम चंपारण में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय स्तर पर अभियान का शुभारंभ किया। प्रथम चरण में 11 राज्यों के 55 जिलों में यह पहल शुरू की जा रही है।
इसी क्रम में पश्चिम चंपारण के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में सिविल सर्जन डॉ.विजय कुमार, नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया, एसीएमओ रमेश चंद्रा इत्यादि ने जिला स्तरीय जागरूकता जत्था को रवाना किया। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि जागरूकता जत्था के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच, उपचार पूरा करने तथा बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक कलंक को दूर करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर अपने संदेश में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा है कि “टीबी उन्मूलन की लड़ाई केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी को हराया जा सकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बीमारी के लक्षण दिखने पर कोई व्यक्ति जांच कराने में देर न करे और मरीजों के प्रति भेदभाव के बजाय सहयोग का वातावरण बने। जनभागीदारी और युवाओं की सक्रिय भूमिका से टीबी मुक्त समाज का संकल्प निश्चित रूप से और मजबूत होगा।”
📲Get App