🔥 TRENDING Sonia, Rahul, Kharge to Meet Stalin to... अररिया में पुलिस टीम पर हमला, 7 गिरफ्त... BJP Accuses Tamil Nadu Govt of Defying... 1,000 Quintals of Rice Worth Rs 4 Cror... Madhya Pradesh Under Cold Wave Alert a... Madhya Pradesh on alert after DRI seiz...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बेतिया में फिट इंडिया 5मूवमेंट के तहत एस एस बी ने निकाली 10 किलोमीटर साइकिल रैली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 02:16 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बेतिया में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एसएसबी ने निकाली 10 किलोमीटर साइकिल रैली
बेतिया में खेल शाखा, बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देश पर 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नरकटियागंज द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन तथा उप कमांडेंट ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हुआ। रैली 44वीं वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर सोफवा, पुराना चौक, मुसरवा, सतवरिया और साठी होते हुए पुनः वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जवानों ने कुल 10 किलोमीटर की दूरी तय की। अभियान का मुख्य उद्देश्य एसएसबी जवानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रखना और आम लोगों को भी नियमित साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना था। वहीं, वाहिनी की विभिन्न सीमा चौकियों पर ग्रामीण युवाओं ने भी साइकिल रैली में भाग लेकर फिट रहने का संदेश दिया।
📲Get App