🔥 TRENDING सीताराम बरड़े बने सेंधवा विधानसभा क्षे... সেকেন্দ্রা থেকে গরু পাচার কাণ্ডে গ্রেপ... लखनऊ में CM‑YUVA योजना के तहत कारीगरों... बाग हॉट बाजार में थानाधिकारी संजय शर्म... National Lok Adalat Conducted in Moga,... Special Traffic Plan Around Delhi ISBT...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बेतिया में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली
Crime

बेतिया में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Sep 2026, 09:01 AM 👁 102
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को दुकानबंदकर घर वापस लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने सीने मेंमारी गोली हालत चिंताजनक

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गो'ली, पटना रेफर; वारदात से इलाके में दहशत

बेतिया में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गो'ली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गो'ली उनके सीने में लगी है। घायल व्यवसायी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी गोविंदा साह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गोविंदा साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गो'ली चला दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की पहचान में जुटी है। वारदात के पीछे लूट, पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।
📲Get App