अपराध
बेतिया में अपराधियों ने एक सेंका ज्वेलर्स में लगभग 30करोड़ कि किया आभूषण कि लुट
बेतिया शहर स्थित सेंको जेवेलर्स में शो रुम हथियार से लैश अपराधियों ने किया लगभग 30करोड़ के सोने चांदी के गहने कि लुट
बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बेतिया बिहार के बेतिया में बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. शहर के नामी 'सेंको ज्वेलर्स' शोरूम को हथियारबंद बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीन बाइकों पर सवार होकर करीब 8 हथियारबंद अपराधी शोरूम में दाखिल हुए. बदमाशों ने हथियारों के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को डराकर लाखों-करोड़ों के गहने समेट लिए. बताया जा रहा है कि लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 30 से 40 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और डीआईजी व एसपी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.
बंदूक की नोक पर हुई लूटपाट
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बेहद शातिर अंदाज में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया. शोरूम में घुसते ही उन्होंने हथियार के बल पर वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद सभी के हाथ बांध दिए और उनके मोबाइल फोन छीन लिए. अपराधियों ने सभी लोगों को एक जगह बैठा दिया, ताकि कोई विरोध न कर सके और न ही किसी को मदद के लिए फोन करने का मौका मिले.
दहशत फैलाने के लिए दो लोगों के सिर पर किया वार
इसके बाद अपराधियों ने बेखौफ होकर शोरूम में रखे कीमती आभूषणों को समेटना शुरू कर दिया. दुकान में मौजूद महिलाओं ने बताया कि सभी अपराधियों के हाथों में हथियार थे. इस दौरान दो लोगों के सिर पर वार किए जाने की भी बात सामने आई है.
इस वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब शोरूम में मौजूद एक महिला ने बताया कि जाते-जाते अपराधियों ने कहा कि 'हम फिर आएंगे, यह एक फिल्म है.' अपराधियों के इस कथित बयान ने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है.
बेतिया में हड़कंप
दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद पूरे बेतिया में हड़कंप मच गया है. घटना कालीबाग थाना क्षेत्र की है. सूचना मिलते ही DIG हरकिशोर राय, SP कुमार गौतम और DSP अजीत कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और कर्मचारियों से पूछताछ की.
गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. शुरुआती तौर पर इसे बेतिया के इतिहास की सबसे बड़ी लूट की घटनाओं में से एक माना जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े शहर के बीचोंबीच इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी कौन थे? अपराधियों ने इतनी बड़ी लूट की पूरी प्लानिंग कैसे की और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर फरार कैसे हो गए l
बाइट मन्नू चौबे, गार्ड