🔥 TRENDING રાજકોટમાં સૌરાષ્ટ્રના સૌથી મોટા રાવણનુ... OLX 200 mobile baramad kiye Rajasthan विजयादशमी पर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर... Maharashtra Garba Incident: Accused Mo... Maharashtra Minister Pankaja Munde Dis... Shami hopeful of India recall despite...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बटूरा में 60 टन अवैध कोयला भंडारण पकड़ाया -- ट्रेलर जब्त

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 20 Oct 2026, 09:28 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बटूरा में 60 टन अवैध कोयला भंडारण पकड़ाया -- ट्रेलर जब्त

खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही
.
शहडोल कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बटूरा, तहसील बुढ़ार क्षेत्र में कोयला खनन संबंधी शिकायत की जांच की। जांच के दौरान ग्राम बटूरा में सोन नदी के पास लगभग 60 टन कोयले का अवैध भंडारण पाया गया।

कार्रवाई के दौरान कोयले के अवैध भंडारण में एक ट्रेलर संलिप्त पाया गया। टीम ने अवैध रूप से भंडारित लगभग 60 टन कोयले एवं ट्रेलर को लावारिस हालत में जब्त किया।

जब्त कोयले को जेसीबी की सहायता से ट्रेलर में लोड कराया गया तथा वाहन सहित कोयले को थाना अमलाई की अभिरक्षा में रखा गया है। अवैध कोयला भंडारण के संबंध में प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय शहडोल में प्रस्तुत किया जाएगा।
📲Get App