🔥 ट्रेंडिंग एसबीआई क्लर्क मेन्स 2026 कट-ऑफ जल्द ही... अारुनाचल प्रदेश ने UDAN लाभों के त्वरि... चीन ने कहा भारत‑चीन सीमा 'सामान्यतः स्... ड्राई स्पेल कश्मीर में 3 दिसंबर तक जार... जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे घाटी में सं... मनोहर सिंह भाटी
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बेटे को बचाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से मारकर हत्या की

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Kumar Gupta 🗓 26 नव. 2026, 10:15 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सोनाहातू। सोनाहातू थाना क्षेत्र के रानाडीह गांव में भाई-भाई के झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है।
मृतक बासुदेव लोहारा (38) अपने छोटे बेटे को मार रहा था। इसी बीच उसका छोटा भाई मनकी लोहारा बच्चे को बचाने के लिए वहां पहुंचा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान मनकी ने डंडे से बड़े भाई के सिर पर हमला कर दिया। इससे बासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गया।
उस समय मृतक की पत्नी शकुंतला देवी खेत में धान काट रही थीं। घर लौटने पर बेटे से घटना की जानकारी मिली। परिजन घायल को इलाज के लिए सिमपुर अस्पताल, मुरी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पत्नी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी भाई की तलाश की जा रही है।
📲Get App