अपराध
बसंतपुर में 1533 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने किया विनष्टीकरण
बिहार के सीवान जिले के बसंतपुर थाना परिसर में बुधवार को सीओ की मौजूदगी में करीब 1533 लीटर जब्त अवैध शराब को जेसीबी से नष्ट किया गया। यह कार्रवाई शराबबंदी कानून के तहत की गई।
बसंतपुर थाना परिसर में बुधवार को अंचलाधिकारी (सीओ) हन्नी गुप्ता की उपस्थिति में जब्त की गई अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन का उपयोग कर कुल 1533 लीटर शराब को नष्ट किया गया, जिसमें 183 लीटर देसी शराब और करीब 1350 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल थी।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि यह शराबबंदी कानून के तहत पिछले कई महीनों में जब्त की गई थी। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए, जब्त की गई शराब का आज विनष्टीकरण किया गया।
बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और इसके तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है ताकि राज्य में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।