Crime
बस्ती: दीपावली-छठ को लेकर पूरे जनपद में पुलिस का सघन पैदल गश्त, बाजारों में चेकिंग*

*बस्ती।* आगामी दीपावली व छठ पर्व को सकुशल, सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी श्री ओमवीर सिंह के आदेश पर पूरे जनपद में पुलिस ने सघन सायंकालीन पैदल गश्त की।
02 नवंबर को सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ गश्त की। प्रमुख बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग की गई।
यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाया गया और वाहन चालकों व दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने आमजन, राहगीरों व व्यापारियों से सीधा संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया और अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या आपात नंबर पर दें।
संतोष कुमार रिपोर्टर बस्ती