🔥 TRENDING Neha Dhupia Spotted at Mumbai Airport... Vogue India Spotlights Deepika Padukon... Abhishek Khan Reflects on College Days... Harshvardhan Rane, Anshul Garg to reun... Ranbir Kapoor‑Yash's 'Ramayana' sees 6... Sensex, Nifty Dip Nearly 2% as Investo...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बिसलेरी के पानी की जांच में मिली गड़बड़ी, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की दी मंजूरी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Nov 2026, 07:34 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिसलेरी के पानी के नमूने में निर्धारित मानक से अधिक मिला ब्रोमेट, रेफरल लैब की जांच में हानिकारक रासायनिक यौगिक PAHs भी पाए गए।

नई दिल्ली। देश के प्रमुख पैकेज्ड पेयजल ब्रांड बिसलेरी को लेकर खाद्य सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है। बिसलेरी के पानी का नमूना प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार, पानी के नमूने की जांच में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई। इसके चलते नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया। मामले में अपील किए जाने के बाद पानी के नमूने की दोबारा जांच रेफरल लैब में कराई गई, जहां पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी भी सामने आई।
बताया जा रहा है कि PAHs ऐसे रासायनिक यौगिक हैं, जिनमें से कुछ मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम पैदा हो सकते हैं। कुछ PAHs को किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव और कैंसर के बढ़ते खतरे से भी जोड़ा गया है। FSSAI की ओर से कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दिए जाने के बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। इस घटनाक्रम ने पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और खाद्य पदार्थों की नियमित जांच को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📲Get App