🔥 ट्रेंडिंग भोपाल में पहली बार आयोजित होगी भव्य से... Researchers develop smart insulin patc... WHO launches massive R21 malaria vacci... भोग में धार्मिक भोज के लिए आई महिला को... उमरिया में डीजे के तार विवाद से हुई हत... जन्मदिन पार्टी के बाद दुरुपयोग रोकने प...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बांसडीह में महिला से दिनदहाड़े लाखों के जेवर की ठगी, पुलिस सुरक्षा पर सवाल
अपराध

बांसडीह में महिला से दिनदहाड़े लाखों के जेवर की ठगी, पुलिस सुरक्षा पर सवाल

✍️ रिपोर्टर: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 16 अक्टू. 2026, 03:50 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांसडीह कोतवाली से चंद कदम दूर दुर्गा मंदिर के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में दो युवकों ने एक महिला को बातों में फंसाकर उसके मंगलसूत्र और सोने के तीन लॉकेट ठग लिए। घटना से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

बलिया जिले के बांसडीह में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बांसडीह कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर, दुर्गा मंदिर के पास भीड़ भरे इलाके में दो युवकों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया। कीर्तुपुर निवासी चंदा देवी बलिया से बांसडीह आई थीं और मंदिर के पीछे वाले रास्ते से कोतवाली की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान, दो युवकों ने महिला को रोककर यह कहकर डराया कि भारी गहने पहनकर घूमना सुरक्षित नहीं है। डर के मारे महिला ने अपना मंगलसूत्र और सोने के तीन लॉकेट उतारकर पर्स में रख लिए। इसके बाद वह पास के एक अस्पताल के चबूतरे पर बैठ गईं। महिला को भीड़ देखकर सुरक्षा का अहसास था, लेकिन युवकों ने इसी का फायदा उठाया।

नजर बचाकर युवकों ने महिला के पर्स से जेवर निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। कुछ दूर जाने पर जब महिला ने अपना पर्स देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।
📲Get App