🔥 ट्रेंडिंग ଲାଞ୍ଚ ନେଉଥିଲେ ପୁଲିସ ସବ୍‌ ଇନ୍ସପେକ୍ଟର, ଭ... ବାତ୍ୟା ‘ଅର୍ଣ୍ଣବ’ ପ୍ରଭାବିତଙ୍କୁ ମିଳିବ ୧୦... मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांग... 38 करोड़ रुपये की योजना से झालावाड़ के... ଏହି ଜିଲ୍ଲାରେ ୭ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସ୍କୁଲ ଛ... आज #पूर्णियाएयरपोर्ट पर #भारतीयजनतापार...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बांस और बल्लियों पर लगी बिजली की लाइनें !

✍️ रिपोर्टर: Jaheer mohammad 🗓 05 नव. 2026, 12:15 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बिजली विभाग से शीघ्र समाधान की मांग की।

झांसी। शहर के प्रमुख क्षेत्र करगुवां जी मंदिर के पीछे स्थित बरिया मोहल्ले में बिजली व्यवस्था की बदहाली से हजारों नागरिक परेशान हैं। क्षेत्र में तेजी से नई बस्तियां विकसित हो रही हैं और बड़ी संख्या में नए मकानों का निर्माण हुआ है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा अभी तक आवश्यकतानुसार नए विद्युत पोल नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते कई स्थानों पर बिजली के तार बांस और बल्लियों के सहारे लटक रहे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने आज क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। नागरिकों ने बताया कि विभाग की 300 मीटर तक की योजना के अंतर्गत नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किए गए हैं। जीनस कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के घरों पर नए मीटर तो लगा दिए जाते हैं, लेकिन पोल से बिजली की लाइन नहीं जोड़ी जाती है।
उपभोक्ताओं को इसके बाद बिजली घर के चक्कर लगाने पड़ते हैं और कई-कई दिनों तक उनका कनेक्शन चालू नहीं हो पाता।स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया कि खुले और असुरक्षित तरीके से लटक रहे बिजली के तार कई बार गिर चुके हैं, जिनकी चपेट में आने से पशुओं की मृत्यु तक हो चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जब विभाग की योजना के अंतर्गत 300 मीटर तक विद्युत लाइन और आवश्यक पोल लगाने का प्रावधान है, तो नागरिकों को इस सुविधा से वंचित क्यों रखा जा रहा है? नया मीटर लगाने के बाद कनेक्शन चालू कराना भी संबंधित एजेंसियों और विभाग की जिम्मेदारी है। केवल मीटर लगाकर उपभोक्ताओं को बिजली घर के चक्कर लगाने के लिए छोड़ देना उचित नहीं है।

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की कि बरिया मोहल्ले में तत्काल सर्वे कराकर आवश्यक विद्युत पोल लगाए जाएं, बांस और बल्लियों के सहारे लटक रहे तारों को सुरक्षित किया जाए तथा लंबित नए कनेक्शनों को शीघ्र चालू कराया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।

इस मौके पर श्रीकांत, राकेश यादव, सुरेश कुशवाहा, जायेद हुसैन, लल्ला यादव, प्रसन्न कुमार ,सुकर्ण कुशवाहा , अमीर चंद आर्य, जाहिद अली सहित क्षेत्र के अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
📲Get App