🔥 TRENDING सूरत के अंबाजी माता मंदिर में आज नवरात... ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ 'ਚ Red Alert... Delhi protests continue after release... Gunfire at Jalandhar birthday party ki... Woman Killed, Two Injured Including Ch... Man Dies After Seat‑Row Fight on Delhi...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

Breakingnews, कोलारस: शासकीय योजनाओं में लापरवाही पर 15 पटवारियों को नोटिस जारी

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 11 Oct 2026, 09:34 PM 👁 10
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवपुरी जिले के कोलारस अनुभाग में शासकीय योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 15 पटवारियों को कलेक्टर के निर्देश पर नोटिस जारी किया गया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

शिवपुरी जिले के कोलारस अनुभाग में शासकीय योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने और लापरवाही बरतने वाले 15 पटवारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार, कोलारस एसडीएम द्वारा इन पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

यह कार्रवाई स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026, ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन और राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में बरती गई शिथिलता के संबंध में की गई है। जिन पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें श्री जितेन्द्र दांगी, श्री विक्रम धाकड़, श्री भूपेन्द्र रावत, श्री अभिषेक सोनवंशी, श्री गोविन्द शर्मा, श्री विकास बंसल, श्री धर्मेन्द्र किरार, कु. भगवती रावत, श्री दीपक यादव, श्रीमती सृष्टि धाकड़, श्री हर्ष ओझा, श्री अजय गुप्ता, सुश्री मनीषा लोधी, श्री अतिवीर जैन, और श्री चंचल रघुवंशी शामिल हैं।

इन पटवारियों से इन कार्यों में हुई देरी और लापरवाही के कारणों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाते हैं, तो मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के अंतर्गत नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App