🔥 TRENDING Hamara birsinghpur जयनगर के जयदेव नागेश्वरी दुर्गा मंदिर... Himachal Pradesh Prepares for Four-Day... New Free Android Weather App Shows Pun... President appoints governors for six s... President Droupadi Murmu appoints gove...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

Breaking news : ग्वालियर: डेटिंग ऐप से बुलाकर होटल में की मारपीट और 1.38 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने 6 घंटे में 2 आरोपी दबोचे

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 12 Oct 2026, 08:06 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने डेटिंग ऐप के जरिए एक युवक को होटल बुलाकर मारपीट करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और 1.38 लाख रुपये की अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी भी बरामद की है।

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने डेटिंग ऐप के माध्यम से एक युवक को होटल बुलाकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फरियादी नीतेश (परिवर्तित नाम) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 अक्टूबर 2026 को ग्राइंडर डेटिंग ऐप के जरिए राहुल नामक युवक ने उसे सिटी सेंटर स्थित होटल गोल्डन लीफ बुलाया था। वहां राहुल और उसके चार अन्य साथियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर फरियादी के साथ मारपीट की, उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी।

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरियादी से नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.38 लाख रुपये की अवैध वसूली की। इसके बाद भी उन्होंने 70 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने राहुल और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 39/26 धारा 308(5), 308(6), 115(2), 61(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा (भापुसे) और सुमन गुर्जर (भापुसे) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई। डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार और श्री मनीष यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के अंदर मुरैना के अम्बाह बायपास से दो संदिग्धों को पकड़ा।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर पुत्र मुरारीलाल गुर्जर और सोनू गुर्जर पुत्र पूरन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई, थाना सरायछोला, मुरैना बताया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर यह अपराध किया है। आरोपी हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर ने ही फरियादी को अपना नाम बदलकर राहुल बताया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध वसूली की गई नगदी भी बरामद की है।
📲Get App