🔥 TRENDING Jharkhand CM Hemant Soren Charged Unde... Jharkhand Court Frames Charges Against... Heavy Showers and Thunderstorms Batter... India to Host Inaugural SCO Civilisati... Iranian covert group detained in Qatar... राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण लॉट...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

Breaking news

✍️ Reporter: Ashish Kumar 🗓 30 Sep 2026, 10:12 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Jalaun need 24 news

*जालौन वासियों नगर की सबसे खराब चुर्खी रोड के दिन बहुरने की बारी, आपका प्रयास सार्थक हुआ*

*जालौन नगर को विकास की एक और बड़ी सौगात, विधायक का वादा हुआ पूरा*

जालौन। कहते हैं राजनीति में वादे बहुत होते हैं, लेकिन जनता की नजर इस बात पर रहती है कि वादा जमीन पर कब उतरता है।

जालौन नगर के लिए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा द्वारा किया गया एक और वादा अब पूरा हो गया है।

जालौन–चुर्खी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को मंजूरी मिलने से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

“जो वादा किया, वो निभाया”—इसी संदेश के साथ सामने आई इस विकास परियोजना में किमी 1 से किमी 10 तक कुल 10 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी कार्य पर ₹2043.70 लाख यानी करीब 20.44 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

सड़क बेहतर होने से जालौन नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

लंबे समय से सड़क की बेहतर व्यवस्था की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए यह खबर किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

संदेश साफ है—वादा हुआ, प्रयास हुआ और अब विकास की तस्वीर जमीन पर उतरने जा रही है।
📲Get App