🔥 TRENDING Devotees Offer Arghya to Setting Sun o... 28-Year-Old Uttar Pradesh Police Offic... Woman Dies After Stretcher Used as Amb... Akhilesh Yadav Says Congress Wants Aro... Ravi Maurya ji Singrauli Residents Walk 1.5 km as Amb...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बैरिया में बाढ़ और कटान के मुद्दे पर गरजे जयप्रकाश अंचल, दियरांचल को बचाने के लिए उठाई बड़ी परियोजना की मांग

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 05 Nov 2026, 08:40 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलिया: बैरिया विधानसभा क्षेत्र के तहसील परिसर में आज दियरांचल बचाओ आंदोलन समिति के तत्वावधान में बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें विधायक जयप्रकाश अंचल शामिल हुए और बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित किया।

बलिया: बैरिया विधानसभा क्षेत्र के तहसील परिसर में आज दियरांचल बचाओ आंदोलन समिति के तत्वावधान में बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें विधायक जयप्रकाश अंचल शामिल हुए और बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक ने उपजिलाधिकारी, बैरिया को ज्ञापन सौंपकर बाढ़ और कटान की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द से जल्द कटानरोधी कार्य और रिंग बांध का निर्माण शुरू कराने की मांग की। साथ ही बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक राहत पहुंचाने, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और पुनर्वास के लिए भूमि उपलब्ध कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान गंगा और घाघरा नदियों के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गोपालनगर टाड़ी, वशिष्ठ नगर, शिवाल मठिया, मानगढ़, चक्की नौरंगा और शिवपुर दियर जैसे गांवों के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे की ओर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। इन गांवों को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए एक व्यापक एवं स्थायी परियोजना शुरू करने की मांग की गई।

विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि बैरिया की जनता के जान-माल की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में सरकार और प्रशासन के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

उन्होंने आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ और कटान से प्रभावित परिवारों की इस मुश्किल घड़ी में सभी को एकजुट होकर उनकी आवाज बनना होगा। दियरांचल के अस्तित्व और लोगों के भविष्य की रक्षा के लिए सामूहिक संघर्ष जरूरी है।
📲Get App