🔥 TRENDING CM Himanta Biswa Sarma Blames Congress... Road surface cracks and peels in Kalia... India Aims to Link Trade with 80% of G... Renovation Planned for Pathankot‑Jogin... JD(U) chief Nitish Kumar allocates ele... हजारीबाग के डीसी ने 100 बेड वाले प्री-...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बाराद्वारी फायरिंग कांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, हथियार देने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 03 Oct 2026, 05:15 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बाराद्वारी फायरिंग कांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, हथियार देने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस

आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोदू काशीडीह निवासी असमुलु और साकची निवासी दशरथ शुक्ला के रूप में हुई है।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस फायरिंग की वजह, वारदात में दोनों की भूमिका और हथियार की उपलब्धता से जुड़े पहलुओं पर है।

रात में घर के बाहर बैठे थे आबिद, तभी हुई फायरिंग:
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात आबिद हुसैन अपने घर के सामने दोस्तों के साथ बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला कहासुनी तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद स्कूटी सवारजमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में आबिद हुसैन पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो एक युवक ने आबिद हुसैन पर गोली चला दी। घटना में करीब चार राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। इनमें दो राउंड हवाई फायरिंग और दो गोलियां आबिद को लगने की जानकारी है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात:
गोलीबारी की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए गोली के खोखे बरामद किए। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, जिसमें वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आई है।
फायरिंग में घायल आबिद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

हथियार किसने उपलब्ध कराया? जांच में जुटी पुलिस:
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि दशरथ शुक्ला ने हथियार उपलब्ध कराया था। हालांकि, इस दावे की पुलिस स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है।
पुलिस अब हथियार की बरामदगी के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की घटना में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की वास्तविक भूमिका क्या थी और वारदात के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

मामले में अन्य संभावित आरोपियों और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस की आगे की जांच में फायरिंग के कारण और हथियार के स्रोत से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।

बाराद्वारी में हुई इस फायरिंग के पीछे आखिर क्या वजह थी और हथियार कहां से आया—पुलिस की जांच अब इन्हीं सवालों के इर्द-गिर्द आगे बढ़ रही है।
📲Get App