🔥 TRENDING इंदापूरमध्ये प्रामाणिक अधिकाऱ्याला सर्... thver बारां मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के ब... Solar battery blast kills 5‑year‑old b... Kia India plans $2 billion investment... Gold rates decline in Andhra Pradesh o...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बरेठा‑वणधर में धन्यवाद सभा: चुनावी हार के बावजूद एकजुटता की मिसाल

✍️ Reporter: Jabraram 🗓 25 Nov 2026, 01:23 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बरेठा‑वणधर में 25 नवंबर 2026 को धन्यवाद सभा संपन्न हुई, जिसमें चुनावी हार के बावजूद सभी प्रत्याशियों ने एकजुटता दिखाते हुए नई पंचायत को समर्थन दिया।

बरेठा‑वणधर ग्राम पंचायत में 25 नवंबर 2026 को धन्यवाद सभा बड़े हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ संपन्न हुई।

सभा में बरेठा और वणधर दोनों गांव के सैकड़ों ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

सबसे बड़ी और खास बात यह रही कि चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों ने अपनी सहमति जताते हुए नई पंचायत को पूरा समर्थन दिया, यह कहते हुए कि चुनाव खत्म हो गया है और अब पूरा गांव एक है।

सारपंच प्रतिनिधि श्री दलपत सिंह राजपूत ने सभी ग्रामवासियों, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद किया और कहा कि "आपका विश्वास ही हमारा सम्मान है" तथा बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर चलेंगे।

मुख्य बातें: दोनों गांव एकजुट, हारे हुए प्रत्याशियों का सहयोग, पानी की समस्या का जल्द समाधान, सड़क, शिक्षा, स्वच्छता और पानी पर विशेष ध्यान, और सभी ग्रामीणों ने एकता के साथ गांव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
📲Get App