🔥 TRENDING सिद्धार्थ उद्यान प्राणिसंग्रहालयातील व... कुर्साकांटा के कुआड़ी थाना में शुक्रवार... सिद्धार्थ उद्यान प्राणिसंग्रहालयातील व... Vishwak Sen's 'Cult' earns Rs 1.10 cro... Vishwak Sen's Thriller 'Cult' Register... Environment Minister Bhupender Yadav l...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की कटाई और रबी फसलों की बुवाई प्रभावित

✍️ Reporter: Santosh Pandey 🗓 31 Oct 2026, 10:39 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तेज हवा के साथ सुबह से हो रही हल्की बारिश ने बिगाड़ा खेती का काम, किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें

बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की कटाई और रबी फसलों की बुवाई प्रभावित

तेज हवा के साथ सुबह से हो रही हल्की बारिश ने बिगाड़ा खेती का काम, किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें



चांदा, सुलतानपुर। चांदा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के बदले मिजाज से खेती-किसानी के कामकाज पर असर पड़ने लगा है। खेतों में धान की फसल समेटने में जुटे किसानों के सामने बारिश ने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। वहीं आलू, मटर, चना और सरसों की बुवाई भी प्रभावित हो रही है।

प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के कोथरा खुर्द गांव के किसान एवं पूर्व प्रधान देवी प्रसाद वर्मा और राजेंद्र पांडेय ने बताया कि बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ किसान खेतों में तैयार धान की फसल की कटाई और मड़ाई में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ रबी सीजन की प्रमुख फसलों आलू, मटर, चना और सरसों की बुवाई का काम भी चल रहा था। लेकिन लगातार बारिश के चलते खेती के इन सभी कार्यों को रोकना पड़ा है।

किसानों का कहना है कि खेतों में नमी और मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण धान की कटाई प्रभावित हो रही है। वहीं जिन किसानों ने रबी फसलों की बुवाई की तैयारी कर रखी थी, उन्हें भी इंतजार करना पड़ रहा है। बारिश का सिलसिला जारी रहने पर खेती का नुकसान और बढ़ सकता है।

मौसम की अचानक बदली चाल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें अब बारिश थमने और मौसम साफ होने का इंतजार है, ताकि खेतों में रुके कृषि कार्य दोबारा शुरू किए जा सकें।
📲Get App