🔥 ट्रेंडिंग भारत ने विरोधियों का ऐप हटाने का प्रया... एशिया सोसाइटी ने जारी किया शहरी वायु ग... अनन्या पांडे के साथ 'कॉल मी बे' सीजन 2... पंचायत सीज़न 5 का OTT पर रिलीज़ नहीं,... ज़ीई5 ने नई हिंदी सीरीज़ 'Teen Tigada'... अदिशक्ति ट्रेलर का जॉरहाट संगीत महोत्स...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ब्रेकिंग न्यूज केरेडारी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुण्डा टोली आगर टोला जोरदाग में चोरी दो लैपटॉप फिंगरप्रिंट मशीन व गैस सिलेंडर गायब

✍️ रिपोर्टर: Niranjan Kumar Saw 🗓 18 नव. 2026, 04:44 AM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ब्रेकिंग न्यूज केरेडारी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुण्डा टोली आगर टोला जोरदाग में चोरी दो लैपटॉप फिंगरप्रिंट मशीन व गैस सिलेंडर गायब

न्यूज 24 हजारीबाग
केरेडारी जोरदाग

रिपोर्टर निरंजन कुमार साव

ब्रेकिंग न्यूज केरेडारी

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुण्डा टोली आगर टोला जोरदाग में चोरी दो लैपटॉप फिंगरप्रिंट मशीन व गैस सिलेंडर गायब

केरेडारी पगार ओपी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरदाग के मुंडा टोली स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आगर टोला में अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात विद्यालय का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया

चोर अलमारी से दो लैपटॉप, फिंगरप्रिंट मशीन, गैस सिलेंडर, कंप्यूटर सिस्टम, बॉक्स सहित कई जरूरी सामान चोरी कर ले गए

घटना की जानकारी मंगलवार सुबह विद्यालय खुलने पर शिक्षकों को हुई। विद्यालय परिसर में सिगरेट व गांजा-चरस के इस्तेमाल के निशान भी मिले हैं, जिससे ग्रामीणों में और भी आक्रोश है लोगों का कहना है कि अब शिक्षा के मंदिर स्कूल को भी नहीं छोड़ा जा रहा है

शिक्षा के मंदिर में हुई इस चोरी से विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की है 24 NEWS हजारीबाग केरेडारी जोरदाग, मुंडा टोली स्कूल
📲Get App