🔥 TRENDING BASF Considers Investment in MDI Plant... Telangana Today Editorial Warns Agains... Russia-Ukraine War Remains a Top Globa... ONGC Discovers Natural Gas in Mahanadi... BJP Holds Strategy Meeting Ahead of Op... Two Andhra IPS officers reinstated aft...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

✍️ Reporter: Chandrabhan Maurya 🗓 09 Sep 2026, 06:36 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
* ब्रेकिंग न्यूज़ चंदौली

चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घेराव के लिए निकले।


अधिकारियों के अनुरोध पर सांसद ने रास्ते में रुककर जिलाधिकारी को किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
सांसद ने विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग की।


उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की तर्ज पर किसानों को जमीन का उचित और बेहतर मुआवजा मिलना चाहिए।


सदर ब्लॉक और सकलडीहा क्षेत्र के हजारों एकड़ जमीन जलभराव से बर्बाद फसलों के लिए किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग उठाई।


राजनीतिक सवाल पर सांसद ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हैं और संगठन को मजबूती मिलती रहती है।

बाईट..... बिरेंद्र सिंह सांसद चंदौली

चंदौली से रिपोर्टर चंद्रभान मौर्या की रिपोर्ट
📲Get App