🔥 ट्रेंडिंग त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने शिक्षा, अनु... हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में पुल गिरने स... भाजपा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के नए 600... IMD ने चार हिमाचल जिलों में भारी से बह... जालंधर में संगठनों ने फूड सेफ्टी इंस्प... Jantar Mantar2.0 Protest
03 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

बरहरवा प्रखंड कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल आर्य का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

✍️ रिपोर्टर: Muddin Shekh 🗓 02 अक्टू. 2026, 10:24 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बरहरवा प्रखंड कार्यालय में 2 अक्टूबर को वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री कमल आर्य का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके दीर्घायु की कामना की।

बरहरवा प्रखंड कार्यालय में आज 2 अक्टूबर को वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री कमल आर्य का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री आर्य ने स्वयं के हाथों से केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी खुशियां साझा कीं और अपने हाथों से सभी को केक खिलाया।

उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्री आर्य के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री कमल आर्य का सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव सभी के लिए प्रेरणादायक है।

कांग्रेसजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे श्री आर्य को सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें और वे इसी तरह समाज एवं संगठन की सेवा करते रहें। इस आयोजन में कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App