🔥 ट्रेंडिंग राजस्थान की ग्रामीण राजनीति का बड़ा अप... स्कोच विस्की वर्गीकरण को लेकर GTRI ने... इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरणों के लिए 11,000... बांग्लादेश ने अवामी लीग को बंद कर दिया... आईएमसीआर ने एएमयू यूनियन नेताओं को सम्... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'राजन...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बिना गेट पास प्याज खरीदने पर रोक, कांटे में गड़बड़ी पर व्यापारी का लाइसेंस निरस्त होगा*

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 26 नव. 2026, 07:32 AM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*बिना गेट पास प्याज खरीदने पर रोक, कांटे में गड़बड़ी पर व्यापारी का लाइसेंस निरस्त होगा*
*मंडी प्रशासन ने व्यापारियों को नियमों की पालना के निर्देश दिए, बुधवार को 50 हजार कट्टों की आवक*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल प्याज मंडी में खरीद-बिक्री की व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए मंडी प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अब व्यापारी बिना गेट पास किसानों से प्याज नहीं खरीद सकेंगे। नियमों की अवहेलना करने, काटे में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित व्यापारी का लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। बुधवार को अस्थायी प्याज मंडी में करी करीब 50 हजार कट्टों की आवक दर्ज हुई।
व्यापारियों के अनुसार कुल आवक लगभग 60 हजार कट्टे रही। प्याज के भाव 25 से 36 रुपए प्रति किलो तक रहे। मंडी में रोजाना करीब 6 से 7 करोड़ रुपए का कारोबार हो रहा है। प्याज की खरीद-बिक्री से स्थानीय बाजार में भी ग्राहकी बढ़ी है। करीब 1300 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। व्यापारिक गतिविधियों के चलते बैंकों का टर्नओवर भी बढ़ा है।
*किसानों ने उठाई मंडी में आवश्यक सुविधाओं की मांग*
खैरथल मंडी में प्याज बेचने आए किसान विक्रम यादव, गणपत यादव, फकरुद्दीन ने बताया कि मंडी में वाहन पार्किंग, शौचालय, कैंटीन जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसके चलते किसानों को परेशान होना पड़ता है। किसानों को कैंटीन के लिए दूसरी मंडी में जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि किसानों को प्याज मंडी परिसर में ही कैंटीन सहित आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं।
*इनका कहना है -*
इस संबंध में कृषि उपज मंडी समिति सचिव नेहा यादव ने बताया कि व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडी नियमों के अनुसार ही प्याज की खरीद करें। किसानों से भी गेट पास कटवाकर मंडी में प्याज लाने की अपील की गई है। साथ ही, व्यापारियों को किसानों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
📲Get App