🔥 ट्रेंडिंग અમદાવાદ (મેન્ટર) – સાણંદ (મેન્ટી), ઇન્... અમદાવાદ (મેન્ટર) – સાણંદ (મેન્ટી), ઇન્... आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश,... અમદાવાદ (મેન્ટર) – સાણંદ (મેન્ટી), ઇન્... आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तरा... NTRUHS ने 1,622 अंडरग्रेजुएट शोध आवेदन...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बम्बोरा में मां सरस्वती मंदिर का शुभारंभ, सभापति ने किया उद्घाटन

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 12 नव. 2026, 09:15 AM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*बम्बोरा में मां सरस्वती मंदिर का शुभारंभ, सभापति ने किया उद्घाटन*

*खैरथल हीरालाल भूरानी*

किशनगढ़ बास के बम्बोरा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती मंदिर व मूर्ति स्थापना का शुभारंभ किया गया। यह स्थापना धर्मार्थ सत्संग मंडल द्वारा 11 नवंबर 2026 को करवाई गई।
उद्घाटन नगर परिषद खैरथल के सभापति विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) के कर कमलों से हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों ने सभापति का माल्यार्पण कर पगड़ी व साफा बांधकर सम्मान किया।
सभापति ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में मां सरस्वती की स्थापना से विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार भी विकसित होंगे। उन्होंने मंदिर व विद्यालय को लेकर कहा कि यह स्थान बच्चों के भविष्य निर्माण का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में धर्मार्थ सत्संग मंडल सदस्य बिरजू सिंह चौधरी (बम्बोरा), बिल्लू सिंह चौधरी (जाटका), राकेश खैरिया (जाटका), होशियार सिंह प्रजापत (नीमराना), मंगलराम कैलाश (गोठड़ा) सहित कालू पंडित मौजूद रहे। स्वागतकर्ता समस्त ग्रामवासी बम्बोरा रहे।
📲Get App