🔥 ट्रेंडिंग मेघालय के पाँच स्वास्थ्य केंद्रों को र... जालंधर पुलिस ने एक किलो हेरोइन के साथ... સાબરકાંઠાના હિંમતનગર-ઇલોલ રોડ પર કાર-મ... पूर्व न्यायाधीश ने 1984 के विरोधी-स्वी... साकेत कोर्ट के पास शोरूम में आग, बचाव... एम्स भोपाल ने सर्दियों में इन्फ्लूएंजा...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बलिया में सिपाही परितोष मिश्रा का तालाब में मिला शव, बाइक भी बरामद
स्थानीय

बलिया में सिपाही परितोष मिश्रा का तालाब में मिला शव, बाइक भी बरामद

✍️ रिपोर्टर: Devansh Tripathi 🗓 15 सित. 2026, 08:04 AM 👁 79
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी परितोष मिश्रा का शव मिलने से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बलिया। बांसडीह कोतवाली में तैनात आरक्षी परितोष मिश्रा का शव सोमवार सुबह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता क्रॉसिंग के पास पानी भरे गड्ढे/तालाब से बरामद हुआ। शव के पास उनकी मोटरसाइकिल भी मिली।
पुलिस के अनुसार, परितोष मिश्रा रविवार को अपने साथी आरक्षी शिवगोपाल पाल को बलिया रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने बांसडीहरोड थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों के साथ भोजन किया। इसके बाद उन्होंने रात की मोबाइल ड्यूटी के लिए जाने की बात कहकर मोटरसाइकिल से वहां से प्रस्थान किया।
निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह करीब 10 बजे छाता क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे/तालाब में उनका शव मिला।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
📲Get App