🔥 TRENDING रोहिया शिवपुर में बिगड़ी सड़कों से बच्... India Sets Up Central Army Command Alo... Amritsar to Abu Dhabi Direct Flight Be... Madhya Pradesh Still 6% Behind in Mons... BJP chief Nitin Nabeen to visit Madhya... Knife Attack During Ganesh Festival Pr...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बलिया में सिपाही परितोष मिश्रा का तालाब में मिला शव, बाइक भी बरामद

✍️ Reporter: Devansh Tripathi 🗓 15 Sep 2026, 08:04 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी परितोष मिश्रा का शव मिलने से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बलिया। बांसडीह कोतवाली में तैनात आरक्षी परितोष मिश्रा का शव सोमवार सुबह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता क्रॉसिंग के पास पानी भरे गड्ढे/तालाब से बरामद हुआ। शव के पास उनकी मोटरसाइकिल भी मिली।
पुलिस के अनुसार, परितोष मिश्रा रविवार को अपने साथी आरक्षी शिवगोपाल पाल को बलिया रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने बांसडीहरोड थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों के साथ भोजन किया। इसके बाद उन्होंने रात की मोबाइल ड्यूटी के लिए जाने की बात कहकर मोटरसाइकिल से वहां से प्रस्थान किया।
निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह करीब 10 बजे छाता क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे/तालाब में उनका शव मिला।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
📲Get App