🔥 ट्रेंडिंग Proud moment for oasis education insti... ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ ಪ್ರಶಸ್ತಿ ಪುರಸ್ಕೃತ ಈರಣ್ಣ ರುದ... અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન દ્વારા મ... बिहार ने सरकारी स्कूलों की गरिमा बढ़ान... राज ठाकरे ने भाजपा पर हमला किया लोकतंत... उड़ती हुई दिवाली और छठ पूजा के दौरान य...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बुलंदशहर में 25,000 रुपये के इनाम पर वांछित गैंगस्टर धनेश गिरफ्तार, अवैध हथियार व बाइक बरामद
स्थानीय

बुलंदशहर में 25,000 रुपये के इनाम पर वांछित गैंगस्टर धनेश गिरफ्तार, अवैध हथियार व बाइक बरामद

✍️ रिपोर्टर: Sandeep Singh tevatiya 🗓 19 सित. 2026, 03:12 PM 👁 73
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

18/19 सितंबर 2026 को थाना नरौरा पुलिस ने वांछित धनेश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया और अवैध हथियार, कारतूस व एक बाइक बरामद की।

थाना नरौरा पुलिस ने 18/19 सितंबर 2026 को ग्राम वाजिदपुर बम्बा के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की जाँच के दौरान धनेश पुत्र श्योराज सिंह को बाइक पर सवार देखकर रोका। धनेश ने पुलिस को फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की और धनेश घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ।

धनेश को बुलंदशहर जनपद के विभिन्न थानों पर लगभग 21 अभियोग पंजीकृत हैं और वह मु0अ0सं0-202/2026 के तहत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया।

गिरफ्तार के समय धनेश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। घायल धनेश को उपचार हेतु सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया गया है।

धनेश को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और थाना नरौरा पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
📲Get App