🔥 ट्रेंडिंग पंजाब के किसान फसल के अवशेष से आय कमात... गुरनूर ब्रार: पंजाब के 6ft 5in तेज गें... सिलचर के पास नया हवाईअड्डा: 2,014 करोड... असम राइफल्स ने तिराप से कोलकाता तक अरु... भूपेन हज़ारीका की 100वीं जयंती के उत्स... बालोतरा पंचायत समिति में कांग्रेस का प...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बालोद में नया आधार सेवा केंद्र खुला, नागरिकों को मिलेगा एक ही जगह पर सुविधा

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 27 नव. 2026, 08:33 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बालोद के गंजपारा में भव्य आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन हुआ, जहां एक ही स्थान पर आधार बनवाना, सुधार और बच्चों का आधार बनवाना जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

बालोद के गंजपारा में एक नया भव्य आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ, जिससे जिले के नागरिकों को अब आधार से जुड़ी सभी कार्यों के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

उद्घाटन समारोह में हैदराबाद से आए UIDAI के डिप्टी डायरेक्टर एन. जे. कृपानंदम ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने पूरे सेंटर का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं को देखा और लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

इस केंद्र में नया आधार बनवाना, आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि सुधार कराना, बच्चों का आधार बनवाना जैसे सभी कार्य एक ही स्थान पर आसानी से हो जाएंगे। यहाँ बैठने की अच्छी व्यवस्था, टोकन सिस्टम और साफ-सुथरा माहौल रखा गया है, ताकि लोगों को लाइन में ज्यादा देर खड़ा न रहना पड़े।

सेंटर प्रभारी रोहित कुमार साहू और ऑपरेशन मैनेजर चंद्रशेखर साहू भी उपस्थित रहे और उन्होंने बताया कि सेंटर का मकसद लोगों को तेज, आसान और सही सेवा देना है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि अब आधार का काम बहुत आसान हो जाएगा।
📲Get App