🔥 TRENDING Punjab Farmers Turn Crop Waste into In... Gurnoor Brar: Punjab’s 6ft 5in Pace St... Assam to Build New Airport Near Silcha... Assam Rifles Leads Arunachal Girls on... PM Modi Proposes Delhi Venue for Bhupe... बालोतरा पंचायत समिति में कांग्रेस का प...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बालोद में नया आधार सेवा केंद्र खुला, नागरिकों को मिलेगा एक ही जगह पर सुविधा

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 27 Nov 2026, 08:33 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बालोद के गंजपारा में भव्य आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन हुआ, जहां एक ही स्थान पर आधार बनवाना, सुधार और बच्चों का आधार बनवाना जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

बालोद के गंजपारा में एक नया भव्य आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ, जिससे जिले के नागरिकों को अब आधार से जुड़ी सभी कार्यों के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

उद्घाटन समारोह में हैदराबाद से आए UIDAI के डिप्टी डायरेक्टर एन. जे. कृपानंदम ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने पूरे सेंटर का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं को देखा और लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

इस केंद्र में नया आधार बनवाना, आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि सुधार कराना, बच्चों का आधार बनवाना जैसे सभी कार्य एक ही स्थान पर आसानी से हो जाएंगे। यहाँ बैठने की अच्छी व्यवस्था, टोकन सिस्टम और साफ-सुथरा माहौल रखा गया है, ताकि लोगों को लाइन में ज्यादा देर खड़ा न रहना पड़े।

सेंटर प्रभारी रोहित कुमार साहू और ऑपरेशन मैनेजर चंद्रशेखर साहू भी उपस्थित रहे और उन्होंने बताया कि सेंटर का मकसद लोगों को तेज, आसान और सही सेवा देना है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि अब आधार का काम बहुत आसान हो जाएगा।
📲Get App