🔥 TRENDING Two Men Arrested in Jalandhar Café for... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने... Two Young Men Arrested with Licensed P... Boat capsizes in Bihar's Baya River, t... Barmer Soars to 37.8°C as Rajasthan’s... 7‑year‑old girl brutally murdered in L...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बालोतरा,श्री मल्लीनाथ गौशाला में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ विशेष गोवर्धन पूजन ​मालाजाल-तिलवाड़ा:

✍️ Reporter: Ganpat mali 🗓 11 Nov 2026, 04:20 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बालोतरा,श्री मल्लीनाथ गौशाला में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ विशेष गोवर्धन पूजन ​मालाजाल-तिलवाड़ा:

बालोतरा,श्री मल्लीनाथ गौशाला में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ विशेष गोवर्धन पूजन
​मालाजाल-तिलवाड़ा:
श्री मल्लीनाथ गौशाला समिति, मालाजाल-तिलवाड़ा के प्रांगण में गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया। यह कार्यक्रम समिति अध्यक्ष दाता हुकम रावल श्री किशन सिंह जी जसोल के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
​समारोह के दौरान विद्वान आचार्यों एवं पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत गोवर्धन पूजन एवं गौमाता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर संस्थान प्रबंधन समिति के सदस्य श्री गुलाब सिंह जी डंडाली एवं श्री सुमेर सिंह जी वरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने गौमाता का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
​इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का यह पावन पर्व गौसेवा, गौसंरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। गौमाता की सेवा से ही संस्कृति और प्रकृति का संरक्षण संभव है। कार्यक्रम के अंत में गौशाला परिसर में गौसेवा के साथ सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
रिपोर्टर गणपत माली बालोतरा
📲Get App