🔥 TRENDING Two suspects arrested in Dindori theft... Indore University Waives Fire Service... Bike Mechanic Drowns in Sindh River Du... Vaishnavi and Tandav Ram Attach Poet’s... गुलडिया गौरीशंकर महाविद्यालय में दौड़... લખન દુવા: 300 પરિવારો મકાન ન મળતા ભુખ...
07 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बुलेट बाइक न मिलने पर युवक ने की खुदकुशी, कमरे में कुंडे से लटका मिला शव

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 07 Sep 2026, 07:08 PM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर/बिसवां। कोतवाली बिसवां क्षेत्र के झज्झर मोहल्ले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में कुंडे से लटका मिला। मृतक की पहचान आदर्श पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आदर्श परिवार का इकलौता बेटा था।

सीतापुर/बिसवां। कोतवाली बिसवां क्षेत्र के झज्झर मोहल्ले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में कुंडे से लटका मिला। मृतक की पहचान आदर्श पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आदर्श परिवार का इकलौता बेटा था।
जानकारी के मुताबिक आदर्श रोज की तरह घर के कमरे में सोया हुआ था। वह अक्सर सुबह देर तक सोता था, इसलिए सोमवार सुबह परिवार वालों ने उसे नहीं जगाया। दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कमरे के अंदर झांककर देखा तो आदर्श चादर के सहारे कुंडे से लटका हुआ था।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
बुलेट बाइक दिलाने की कर रहा था जिद
स्थानीय लोगों के मुताबिक आदर्श पिछले कई दिनों से अपने माता-पिता से बुलेट बाइक दिलाने की जिद कर रहा था। माता-पिता ने बाइक दिलानें की बात भी कही थी इसके बावजूद भी युवक ने यह कदम क्यों उठाया अभी इसका स्पष्ट कारण समाने नहीं आया है
हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम
आदर्श की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App