🔥 TRENDING Gujarat Government Offers ₹174 Crore I... Deputy CM Harsh Sanghavi Unveils Gujar... Shi​ad President Simranjit Singh Mann... Para-athlete Neeraj Yadav found dead i... 25-Year-Old Man Murdered in Gopalganj,... Congress Stumbles in Bihar MLC Electio...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के लिए नई समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष बने

✍️ Reporter: शत्रुघन चौधरी 🗓 28 Oct 2026, 02:54 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिलासपुर के छठ घाट पर 26 वर्षों से चल रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव के रूप में नई छठ पूजा समिति का गठन किया गया।

बिलासपुर के छठ घाट पर 26 वर्षों से लगातार वासियों द्वारा सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष 2026 के लिए नई छठ पूजा समिति गठित की गई है।

पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज और छठ माता के भक्तों की सामूहिक बैठक में श्री व्ही एन झा ने अध्यक्षता की, और सर्वसम्मति से प्रवीण झा को अध्यक्ष तथा विनोद सिंह को सचिव नियुक्त किया गया।

छठ महापर्व का शुभारंभ 13 नवंबर को नहा खा एवं माता अरपा की महा आरती से होगा, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्य अर्घ और 16 नवंबर को सुबह का अर्घ के साथ समापन किया जाएगा।

नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने अन्य पदाधिकारी को समिति में शामिल कर कार्यक्रम की सुचारु रूप से व्यवस्था सुनिश्चित की।
📲Get App