🔥 TRENDING ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... Mizoram Board Releases 2027 Exam Calen... Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over... Tinsukia Rallies Against Siang Dam; Ar... Assam Rifles Seizes 70 MT of Coal Tran... J&K Govt Approves Rs 9.85 Crore Street...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बिलासपुर के शालेय क्रिकेट में उम्र और दस्तावेजों को लेकर सवाल, अंडर-14 टीम की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 19 Nov 2026, 10:07 PM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिलासपुर के शालेय क्रिकेट में उम्र और दस्तावेजों को लेकर सवाल, अंडर-14 टीम की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

बिलासपुर के शालेय क्रिकेट में उम्र और दस्तावेजों को लेकर सवाल, अंडर-14 टीम की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
बिलासपुर। शालेय क्रिकेट की अंडर-14 टीम में खिलाड़ियों की उम्र और दस्तावेजों को लेकर गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा रिकॉर्ड और छत्तीसगढ़ राज्य स्पोर्ट्स पोर्टल की प्रविष्टियों में एक खिलाड़ी की जन्मतिथि 25 जुलाई 2008 और 25 दिसंबर 2008 दर्ज होने का मामला सामने आया है। वहीं प्रखर पांडेय के नाम से अलग-अलग रिकॉर्ड में पिता के नाम, स्कूल और जन्मतिथि में अंतर दिखाई दे रहा है। एक प्रविष्टि में पिता का नाम भूपेंद्र पांडेय और स्कूल प्रोग्रेस कॉन्वेंट दर्ज है, जबकि दूसरी में पिता का नाम पवन पांडेय और स्कूल अमिता शिक्षा निकेतन दर्ज है। इन विसंगतियों ने खिलाड़ियों की पात्रता और दस्तावेजों के सत्यापन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले में मांग उठ रही है कि अंडर-14 टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों के जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल प्रवेश रजिस्टर, स्थानांतरण प्रमाणपत्र और खेल पोर्टल के रिकॉर्ड का मिलान कराया जाए। साथ ही टीम के चयन, कोच की अनुपस्थिति और उम्र सत्यापन की प्रक्रिया की भी जांच हो। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी और संबंधित विभागों को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि दस्तावेजों में जानबूझकर गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई हो, ताकि वास्तविक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के अवसर प्रभावित न हों।
📲Get App