🔥 TRENDING Chhattisgarh Offers 290 UPSC Coaching... NMDC Mining Dump Slides in Dantewada,... Raipur’s Akashvani Broadcasts Regional... SIT to File Report Naming Kerala Ex‑Mi... ASHA Workers Protest Enters Fifth Day... સિકંદર ભટ્ટીની પુત્રી તાહિરા ભટ્ટી નો...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

बिलासपुर के जी.टी.बी. कॉलेज में विधिक सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन

✍️ Reporter: पत्रकार शत्रुघन चौधरी 🗓 21 Nov 2026, 07:46 PM 👁 25
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जी.टी.बी. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन, बिलासपुर में विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन हुआ, जिसमें माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अगम कुमार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शहर के जी.टी.बी. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन के विधि विभाग में विधिक सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर के माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अगम कुमार कश्यप, साथ ही सुश्री शक्ति चतुर्वेदी, सुश्री दीपाली अजगले और व्यवहार न्यायाधीश महोदया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जी.टी.बी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की चेयरपर्सन आदरणीय डॉ. पलक जायसवाल ने की, तथा अतिथियों का आत्मीय स्वागत डॉ. विजय यादव, प्राचार्य (विधि विभाग) ने किया।

मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्री अगम कुमार कश्यप ने विधिक सहायता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्याय केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार और लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि इस विधिक सेवा केंद्र के माध्यम से गरीब और असहाय लोगों को निःशुल्क कानूनी सलाह, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और न्यायालयीन प्रक्रियाओं में आवश्यक सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही विधि के विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान का अवसर मिलेगा।

महाविद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. पलक जायसवाल ने बताया कि निःशुल्क विधिक सहायता केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं न्यायिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. भरत पांडे सर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस समारोह में महाविद्यालय के अन्य अध्यापक, छात्र-छात्राएँ और कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को सफल बनाने में अपना समर्थन दिया।
📲Get App