🔥 ट्रेंडिंग संत रामपाल महाराज के पास सरपंच ने लाइब... आदिवासी जन परिषद पांचपरगना क्षेत्र कमि... अररिया में सशस्त्र सीमा बल ने 100 ग्रा... दीपावली पर बाजारों और संवेदनशील इलाको... बरहरवा प्रखंड में अवैध ईंट भट्ठों के ख... झारखंड कोलियरी में कोयला ढेर के ध्वंस...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बलराजगढ़ गोलीकांड के पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 05 नव. 2026, 07:59 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधुबनी जिला के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलराजगढ़ गांव में हुए गोली कांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव

मधुबनी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बालराजगढ़ गोलीकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना


मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बालराजगढ़ गांव में पुलिसकर्मी द्वारा की गई गोलीबारी की घटना के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ऊपर सात आपराधिक मामले चल रहे हैं। ऐसे में राज्य की जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को गांव-गांव में इश्तहार चिपका देना चाहिए कि लोग अपनी जान-माल की रक्षा स्वयं करें, क्योंकि सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं रह गई है।

तेजस्वी यादव ने घटना के आरोपी पुलिस जवान को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी जवान के नेपाल में छिपे होने की सूचना है। सरकार और पुलिस प्रशासन उसे जल्द खोजकर गिरफ्तार करे तथा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस घटना को यूं ही नहीं छोड़ेंगे। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के जवान द्वारा जाति पूछकर लोगों को गोली मारी गई, जिसकी उन्होंने कड़ी निंदा की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

बाइट: तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार।
📲Get App